03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे भाजपा में हुए शामिल, बोले- कांग्रेस ने निष्ठा की कद्र नहीं की

एफएनएन, महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में पुणे जिले के भोर तालुका से पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने थोपटे का पार्टी में स्वागत किया।

पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया था। संग्राम थोपटे का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। थोपटे पार्टी के दिग्गज नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं, जिन्होंने भोर सीट का छह बार प्रतिनिधित्व किया था और राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार के कट्टर प्रतिद्वंद्वी थे। थोपटे ने पिछले सप्ताह पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

‘मेरे काम और निष्ठा को मान्यता नहीं मिली’
उन्होंने कहा, “मैं एक कट्टर कांग्रेसी था। मैंने पार्टी और महा विकास आघाडी के लिए काम किया। लेकिन मेरे काम और निष्ठा को मान्यता नहीं मिली। मेरे पिता और मैंने कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया।”

‘वह कांग्रेस के वफादार थे, लेकिन… ‘
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वफादार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम करती है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। थोपटे ने कहा, “मैं फडणवीस को कई वर्षों से जानता हूं, लेकिन कभी इस रिश्ते का राजनीतिक फायदा नहीं उठाया।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img