03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निष्कासित कांग्रेसजनों की वापसी को प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चार सदस्य कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित कांग्रेसजनों की पार्टी में वापसी पर विचार करेगी। वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांन्ति प्रसाद भट्ट एवं श्री विजय सिजवाली कमेटी के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। कमेटी को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी में लम्बे समय तक संगठन की सेवा करने वाले लोगों जो कतिपय कारणों से पार्टी से निष्कासित किए गए हैं तथा उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है, उनकी घर वापसी पर पार्टी स्तर पर विचार किया जाएगा। ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी तथा गुणदोष के आधार पर विस्तृत छानबीन के उपरान्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के उपरान्त रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img