03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विदेशी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: कुछ दिन पहले ही स्पेन का युवक और अमेरिका की युवती भारत घूमने आए थे। दिल्ली में उनकी मुलाकात हुई। विचार मिले तो साथ-साथ घूमने लगे। इस बीच दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। रुद्रप्रयाग से 26 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा में ग्रामीणों की मदद से स्पेन के स्केजल व अमेरिका की मैरिक ने स्थानीय मंदिर में वैदिन मंत्रों के बीच हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद मेरिक ने कहा मैं खुशी से फूली नहीं समा रही हूं, वहीं स्केजल ने इसे कभी न भूलने वाला अनुभव बताया।

marriage

स्पेन का युवक, अमेरिका की युवती

स्पेन के रहने वाले स्केजल का कहना है कि पेशे से वह व्यवसायी हैं और उनकी पत्नी मेरिक अमेरिका से हैं। मेरिक ने अभी अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी है। स्केजल के अनुसार भारत आने से पहले वे एक दूसरे को जानते भी नहीं थे। यहीं उनकी दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ा। दिल्ली से वे साथ-साथ भारत भ्रमण पर निकले। उनके पास मार्च तक का वीजा था और इस बीच लॉकडाउन हो गया तो उन्होंने वीजा अवधि बढ़वा ली।

सीमित पैसे बचे हैं उनके पास

पास में पैसे सीमित हैं, इसीलिए दोनों कभी पैदल चलते हैं तो किसी से लिफ्ट मांग लेते हैं। रात बिताने के लिए वे कोई सस्ता होटल तलाशते हैं। एक सप्ताह पहले दोनों ऋषिकेश पहुंचे। यहां दोनों एक होटल में गए। होटल के संचालक अमित सजवाण ने बताया कि दोनों उन्हें मिले। बातचीत में पता चला कि दोनों हिंदू धर्म से प्रभावित हैं। उन्होंने सजवाण को बताया कि वे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करना चाहते हैं। इस पर सजवाण ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे विवाह के लिए व्यवस्था करेंगे। ग्रामीणों की मदद से गीता कुटीर मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। फिलहाल दोनों सजवाण के होटल में ही ठहरे हुए हैं। स्केजल ने बताया कि भारत उन्हें पहले से ही आकर्षित करता रहा है। वहीं, मेरिक ने कहा अपने भ्रमण के दौरान मैंने महसूस किया कि भारतीय बहुत मददगार होते हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img