03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आर्मी कैंपस की ऑफीसर आवास कालोनी में लगी भीषण आग,बमुश्किल आग पर पाया गया काबू

Spread the love

एफएनएन,अल्मोड़ा :चौबटिया आर्मी कैंपस की ऑफीसर आवासी कालोनी में देर रात अचानक आग लग गई। भीषण आग के बीच कालोनी में अफरातफरी मच गई।

रानीखेत और अल्मोड़ा दमकल कर्मियों की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने से जनहानि होने से बच गई, लेकिन इस बीच आग से लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल शार्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

 

  • आग के विराल रूप लेते ही हड़कंप मच गया

शनिवार की देर रात चौबटिया आर्मी कैंपस कालोनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। आग के विराल रूप लेते ही हड़कंप मच गया।

  • लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी

इस दौरान लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। रानीखेत कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र रानीखेत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाना शुरू किया।

 

  • 10 घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया

भीषण आग के बीच अल्मोड़ा से भी फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। दो केद्रों की फायर टीम, पुलिस और आर्मी के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 10 घंटों की मेहनत के बाद तड़के आग पर काबू पाया गया। भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका थी।

  • एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया

आग बुझाकर जनहानि टल गई। लेकिन अब भी सुरक्षा की दृष्टि से एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया गया है। आग बुझाने वाली टीम में एसआइ मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल पारस पाल, डूंगर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र देवली, चालक गोविंद सिंह, होमगार्ड मनोज, एलएफएम महिपाल सिंह, एफएम, अनुज शर्मा, चांद थापा, कासिम अली, चंदन राव, चालक उत्तम सिंह, राजकुमार, ईश्वर सिंह, एलएफएम किशन सिंह, राजकुंवर, चालक उमेश सिंह हरड़िया, रमेश सिंह आदि रहे।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img