03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आंदोलन का 26 जनवरी पर सीधा असर, जानें कैसे

Spread the love
  • सिर्फ चार हजार पास, परिचय पत्र अनिवार्य, बॉर्डर पर होगी चेकिंग
  • दिल्ली की सीमाओं पर ही चेक होंगे पास, परिचय पत्र भी दिखाना होगा अनिवार्य

एफएनएन, दिल्ली : इस बार 26 जनवरी की होने वाली परेड के सिर्फ चार हजार पास (टिकट) आम जनता को बेचे जाएंगे। कोरोना व किसान आंदोलन के चलते ये फैसला लिया गया है। साथ ही इस बार नई दिल्ली की सीमाओं पर ही पास व परिचय पत्र दिखाना होगा। परिचय पत्र वही होना चाहिए जो पास खरीदते समय दिखाया गया था। किसान आंदोलन के चलते इस बार परिचय पत्र को अनिवार्य किया गया है। परिचय पत्र दिखाने के लिए बाद ही लोग टिकट खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा है कि दिल्ली पुलिसकर्मी अपना हौंसला बनाए रखें।  दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों समेत सभी एजेंसियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। हर रोज बैठकें हो रही हैं। रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है कि इस बार सिर्फ 25 हजार लोगों को परेड में शामिल होने की अनुमति होगी। इनमें से चार हजार पास आम लोगों को बेचे जाएंगे। तीन हजार पास गृह मंत्रालय को दिए जाएंगे। बाकी पास रक्षा मंत्रालय नेता व वीआईपी लोगों को देगा।
इस बार किसान आंदोलन को देखते हुए तय किया गया है कि जो आम आदमी परेड का पास खरीदेगा उसे परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही जब वह 26 जनवरी के कार्यक्रम को देखने आएगा तो उस समय वहीं परिचय पत्र होना चाहिए जो पास को खरीदते समय दिखाया गया था। दिल्ली पुलिस के इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए इस बार नई दिल्ली की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। यहां पर परेड में जाने वाले लोगों के पास चेक किए जाएंगे।
इससे पहले परेड स्थल के पास ही पास चेक किए जाते थे। जिनके पास पास नहीं होगा उन्हें नई दिल्ली इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 26 जनवरी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही नई दिल्ली में प्रवेश करने दिया जाएगा। किसान आंदोलन को देखते नई दिल्ली की सीमाओं को पूरी सील कर दिया जाएगा। नई दिल्ली की सीमाओं पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस आसपास की बड़ी इमारतों को अपने कब्जे में ले लेगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img