03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निगम प्रबंधन को 12 जनवरी तक का समय, रोडवेज कर्मचारी 13 से आंदोलन की तैयारी में

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान न होने पर 13 जनवरी से उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 12 जनवरी तक मांगे नहीं मानी गयो जो समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे।
कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण ना होने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने और क्षेत्रीय मंत्री रामअवध यादव की अध्यक्षता में काठगोदाम डिपो में कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच माह से वेतन न मिलने, एसीपी में पुन: परीक्षण कर इसे लागू करने, विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देने, संचालित बसों में चालक परिचालक से ड्यूटी रेस्ट में मोटर व्हील एक्ट का पालन कर इसे लागू करने, कम आय में वाल्वो बसों का संचालन न करने, हर डिपो में ई-टिकटिंग मशीन की कमी को दूर करने, नई बसों में तकनीकी कमी को दूर करने, हर डिपी में प्रोत्साहन योजना को लागू करने, निगम की समय सारणी में अनुबंधित बसों को नहीं लागू करने, पर्वतीय मार्गों में बसों का संचालन पूर्व की तरह करने विशेष श्रेणी, सविदा कर्मचारियों के परिचय पत्र शीघ्र जारी करने करने जैसी मांगों को उठाया।
इस बीच देहरादून रीजन में यूनियन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर 12 जनवरी तक यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो यूनियन के नैनीताल टनकपुर क्षेत्र में यूनियन के सभी सदस्य 13 जनवरी को कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे। बैठक में काठगोदाम डिपो अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शाखा मंत्री मनोज भट्ट, आरएस नेगी, हरीश जोशी, प्रदीप शर्मा, कैलाश कांडपाल, नवीन लोहनी, संदीप गौतम, बाईपी कार्ट, राकेश कुमार, किशारी लाल, शशिकांत गौतम, कमल विष्ट, अमानउल्लाह, अमन कुमार, रितेश आर्य, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, सोना राम, केवेद्र चौहान, मुकंश चुधानी, सुूरज कुमार, दिनेश सिंह, मो. रेहान, हेमंत गड़िया आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img