03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand Premier League 2026 के ग्रैंड फिनाले में मासूम शर्मा और प्रांजल दहिया की लाइव परफॉर्मेंस

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Premier League (UPL) 2026 के ग्रैंड फिनाले को  लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में मशहूर गायक मासूम शर्मा लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनके साथ प्रसिद्ध परफॉर्मर प्रांजल दहिया भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

दून आकर गिले-शिकवे दूर करने की बात

ग्रैंड फिनाले से पहले मासूम शर्मा ने उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का प्यार उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के मन में उनसे जुड़ी कोई शिकायत या नाराजगी है, तो वह दून आकर उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।

मासूम शर्मा ने कहा कि वह दर्शकों से खुलकर मिलना चाहते हैं और इस शाम को यादगार बनाना चाहते हैं। उनकी प्रस्तुति को लेकर क्रिकेट और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्रिकेट और मनोरंजन का होगा संगम

आयोजकों के अनुसार, UPL 2026 का समापन समारोह क्रिकेट के साथ संगीत और मनोरंजन का भी खास संगम होगा। स्टेडियम में होने वाली लाइव परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहने वाली है।

UPL के तीसरे संस्करण की शुरुआत 21 सितंबर को महिला वर्ग के मुकाबलों के साथ हुई थी। महिला वर्ग में देहरादून वॉरियर्स ने खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 22 सितंबर से पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

संस्कृति का जश्न होगा फाइनल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव किरण वर्मा ने कहा कि यह फाइनल सिर्फ क्रिकेट का आयोजन नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और खेल प्रतिभाओं का जश्न भी है।

वहीं, पूर्व सचिव महिम वर्मा ने UPL के जरिए युवा खिलाड़ियों को मिले मंच की सराहना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशी ने क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों से स्टेडियम पहुंचकर फाइनल मुकाबले और समापन समारोह का हिस्सा बनने की अपील की।

Hot this week

Dehradun में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार ; नाबालिग रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में...

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img