03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया – CM अरविंद केजरीवाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी के बीच सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. अब अगले सोमवार 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम केजरीवाल ने कहा, “लॉकडाउन कल सुबह 5 बजे तक के लिए था. दिल्ली में काफी अच्छी रिकवरी हो रही है. कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने कोरोना पर जो बढ़त बनाई है, हम नहीं चाहते हैं कि वे खत्म हो, इसलिए हम लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रहे हैं. अगले सोमवार तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.

केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आप कार्यकर्ता से लोगों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा, “कोरोना ने कहर ढाया हुआ है. लोग बहुत दुःखी हैं. ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है. मेरी “आप” के हर कार्यकर्ता से अपील है की वे जहां भी हैं, अपने आसपास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें. इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहे हैं. शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,430 नए मामले आए हैं. इस दौरान, 337 मरीजों की संक्रमण की वजह से जान गई है. सात अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले सामने आए हैं. 7 अप्रैल को 5506 नए मामले रिपोर्ट हुए थे. राजधानी में संक्रमण के अब तक 13,87,411 मामले सामने आ चुके हैं और 21,244 लोगों की मौत हो चुकी है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img