युवती अर्धनग्न-जख्मी हालत में ही राजघाट से दो किमी पैदल चलते हुए सराय काले खां पहुंच गई। स्ट्रीट साइटें बंद रहने से यह पूरा इलाका पिछले काफी समय से रात भर घुप अंधेरे में डूबा रहता है। युवती के निजी अंगों से खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर गुजर रहे हजारों वाहन चालकों में से किसी को भी इस युवती पर दया नहीं आई।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने अपने फैसले में लिखा कि मुकदमे में देरी और 18 महीने की लंबी कैद को देखते हुए आरोपी को राहत दी जानी चाहिए।
एफएनएन ब्यूरो, हल्द्वानी-उत्तराखंड। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की नाबालिग छात्रा को पांच युवक फुसलाकर दिल्ली के होटल में ले गए और पाचों ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर मुखानी थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं।
एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में ओड़िसा की एक युवती से दुष्कर्म कर दरिंदे उसे सड़क किनारे फेंक गए। युवती को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि जुल्म-ज्यादती बहुत हो गई। अब कोई ज्ञापन नहीं देंगे, बल्कि सीधे जवाब दिया जाएगा। दशहरा के बाद उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।
एफएनएन,नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अब राजधानी की जेलों में बंद कैदियों की अस्वाभाविक मौत होने पर उनके परिजनों और कानूनी वारिसों को साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है।
एफएनएन, नई दिल्ली। पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर और 60 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा के चिटफंड घोटाले को अंजाम देने वाले निर्मल सिंह भंगू की तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से बीमार भंगू को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद पर्ल्स कंपनी में फंसे निर्मल साढ़े पांच करोड़ से भी अधिक निवेशक की मेहनत की गाढ़ी कमाई में से जमा कराई गई 45000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अब उन्हें वापस मिल भी पाएगी?-यह बड़ा सवाल सबके जेहन में गूंज रहा है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। चर्चित कवि ऋषि कुमार शर्मा 'च्यवन' को नई दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था सहज संभव के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।