03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर ठगी : KBC से फोन आया तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना, 25 लाख गंवाने के बाद सामने आया सच

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठगने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी आरोपी को एसटीएफ हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर मंगलवार को दून लाई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य लोगों की भी जांच चल रही है।

देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी। कहा कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उसकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसने शुरुआत में दो लाख रुपये मांगे।

इसके बाद टैक्स के नाम पर चार लाख रुपये। कुछ दिन बाद कहा कि अब उनके यहां पर एक टीम आने वाली है जो लाइव टेलिकास्ट करेगी। इसके लिए भी खर्च देना होगा। दो लाख रुपये फिर से खाते में जमा करा लिए गए। इसके बाद कहा कि कंपनी एक कार भी दे रही है।

इसके रजिस्ट्रेशन के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। इस तरह ये रुपये भी उन्होंने जालसाजों के खातों में जमा करा दिए। इसके बाद कभी किसी औपचारिकता के नाम पर तो कभी किसी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठा गया। एक बार तो मुंबई परिवार सहित बुलाने की बात हुई और पांच लाख रुपये हवाई यात्रा का टिकट दिलाने के नाम पर भी ठग लिए गए।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबरों और खाता संख्याओं की जांच करते हुए टीम बिहार के बौद्ध गया तक पहुंच गई। वहां पता चला कि आरोपी अनुज कुमार पासवान निवासी बौद्ध गया मुर्थल हरियाणा में रहता है। उसे सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img