03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नुपुर शर्मा की फैमली को जेड सिक्योरिटी देने का गृह मंत्री का फेक पत्र हुआ वायरल, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पैगम्बर मोहम्मद पर दिये गए विवादित बयान के बाद बीजेपी से निष्कासित की गईं पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Former BJP spokesperson Nupur Sharma) के परिवार को जेड (Z) सुरक्षा प्रदान करने की बात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, जांच के बाद उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (Additional Chief Secretary Radha Raturi) ने इस लेटर को फर्जी बताया है. गौर हो कि पीआईबी के फेक्ट चेक में भी इस पत्र को फेक पाया गया है.

अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने बताया कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है. सोशल मीडिया पर चल रहे इस फेक लेटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

वहीं, एसटीएफ उत्तराखंड की सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल (SMIC) ने भी इसकी जांच की है, जिसमें पता चला है कि गृह मंत्री के पत्र का रूपांतरण कर समाज में कानून व्यवस्था बाधित करने के लिए ऐसी भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है. इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड ने संबंधित धाराओं में केज दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. केस धारा 468/469/505(1) आईपीसी व 66 C IT ACT में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि, पैगम्बर मोहम्मद पर बयान देने के बाद नूपुर शर्मा और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. पैगम्बर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद खाड़ी देशों तक में इसका विरोध दर्ज होने के चलते भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्काषित कर दिया था. यही नहीं पार्टी ने अपने दिल्ली मीडिया इकाई के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी एक ट्वीट में उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा करने के लिए निष्कासित कर दिया था.

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img