03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा बदमाश अरबाज एनकाउंटर में ढेर

एफएनएन, प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन से यह आश्वस्त किया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। सोमवार को इसकी झलक भी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नेहरू पार्क में अतीक गैंग से जुड़े बदमाश अरबाज का का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। बताया जा रहा कि उमेश पाल के हत्याकांड के दौरान अरबाज क्रेटा कार चला रहा था। जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है।

सोमवार को अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी तो वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ है। अरबाज को एसआरएन ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अरबाज प्रयागराज के पूरामुफ़्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला था। गैंग का पुराना सदस्य था। उमेश पाल की हत्या के वक्त यही हमलावरों की कार चला रहा था। अरबाज खान पुत्र आफाक खान 25 वर्ष उम्र बताई जा रही। पुलिस का कहना है कि मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img