03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के परभणी और अकोला ज‍िले में आज रात से लगेगा लॉकडाउन

Spread the love

एफएनएन, मुंंबई : महाराष्‍ट्र में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने ने राज्‍य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्‍य के परभणी और अकोला जिले में शु्क्रवार रात से लॉक डाउन की घोषणा की गई है| परभणी जिले में रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इसी क्रम में अकोला जिले में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है| इसके अलावा जलगांव सिटी में भी शुक्रवार रात 8 बजे सोमवार सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू है| लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा को इजाजत दी गई है| गौरतलब है कि परभणी में अब तक 9114 कोरोना के मरीज मिले हैं| गुरुवार को कल एक दिन में 57 मरीज मिले थे, यहां एक्टिव केस अभी तक 1020 है जबकि कुल 303 मौतें हो चुकी हैंइससे पहले, गुरुवार को नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी| इस घोषणा में कहा गया था कि सब्जियां, फ्रूट शॉप, मिल्‍क बूथ जैसी जरूरी सेवाएं लॉकडाउन के दौरान जारी रहे| महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया था कि राज्‍य में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या बढ़ने के कारण राज्‍य के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है| सीएम उद्धव ठाकरे  ने गुरुवार को ही कहा था कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा| सरकारी जेजे अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका की पहली खुराक लेने के बाद ठाकरे (60) गुरुवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे| उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से घूमने से बचने का आग्रह कर रही है| महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है|

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img