03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉन्फ्लेंस स्कूल के प्रबंधन से अभिभावक ने की अभद्रता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर : फीस जमा करने को लेकर कॉन्फ्लेंस स्कूल के प्रबंधन से एक अभिभावक व उसके सहयोगियों ने अभद्रता की। विद्यालय की ओर से इसको लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। सीईओ को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में विद्यालय की मीनाक्षी खेत्रपाल ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए अभिभावकों से सिर्फ शिक्षण शुल्क जमा करने को कहा था, साथ ही उनकी सहूलियत के हिसाब से मासिक ,त्रैमासिक, छमाही या सालाना शुल्क जमा करने तक के लिए आग्रह किया गया था । किसी पर भी नियत समय पर शुल्क जमा करने का दबाव नहीं डाला गया था और ना ही किसी से भी लेट फीस ली गई थी। गत दिनों विद्यालय की परीक्षाएं शुरू होनी थी, जिसको लेकर अभिभावकों से आग्रह किया था कि वह फीस जमा कर बच्चों के एडमिट कार्ड ले ले ताकि वह परीक्षा में बैठ सकें और उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसी दौरान क्षेत्र के एक अभिभावक अपने कुछ साथियों को लेकर विद्यालय परिसर में आ गए और बिना अनुमति के प्रधानाचार्य कक्ष में घुस गए और ऊंची ऊंची आवाज में बातें करते हुए उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। विद्यालय के स्टाफ ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात सुनने से इनकार कर दिया। जिसके चलते प्रधानाचार्य अपने कक्ष से बाहर आ गई। उनका आरोप है कि उक्त लोग इतने आवेश में आ चुके थे कि वह प्रधानाचार्य पर हाथ तक उठा सकते थे। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि राजनैतिक दबाव बनाकर उन्हें डराने धमकाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि जब उक्त अभिभावक का बच्चा परीक्षा देकर आया तो उनसे पूछा गया तो बच्चे ने कहा कि वह अपनी परीक्षा से संतुष्ट है और अन्य बच्चों की तरह ही उससे बर्ताव किया गया है और उसका पेपर भी बहुत अच्छा गया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है उन्होंने किसी भी अभिभावक से किसी प्रकार की भी अभद्रता नहीं की है और ना ही किसी बच्चे को परेशान किया है ।इस पूरे मामले की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि उक्त अभिभावक की शिकायत को खारिज किया जाए ताकि विद्यालय परिसर का माहौल स्वच्छ रह सके, और विद्यालय के बच्चे एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img