03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन में नवंबर से जनता को मिलने लगेगी कोरोना वैक्सीन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर रूस के बाद अब चीन ने भी दावा किया है कि उकी वैक्सीन अंतिम चरण में है और नवंबर में आम लोगों के लि उपलब्ध करा दी जाएगी। चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन चीन में नवंबर से जनता को मिलने लगेगी कोरोना वैक्सीन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की 4 कोरोना वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के आखिरी चरण में हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए चीन ने पहले ही तीन कोरोना वैक्सीन के उपयोग की इजाजत दे दी है। यह इजाजत ‘इमरजेंसी यूज प्रोग्राम’ के तहत दी गई है। इस प्रोग्राम को जुलाई में शुरू किया गया था।

नवंबर तक होगी उपलब्ध

चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की बायोसेफ्टी एक्सपर्ट गुइझेन वू ने कहा कि नवंबर में ये वैक्सीन आम जनता के हाथ आ जाएगी। वू ने कहा कि मैने खुद वैक्सीन का टीका लिया है और किसी भी परेशानी या असामन्य लक्षण महसून नहीं कर रही हूं।  हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सी वैक्सीन उन्होंने लगवाई। ये वैक्सीन चाइन नेशनल फार्मास्यूटिकल ग्रुप और सिनोवैक बायोटेक ने मिलकर तैयार की ही।

चीन की आर्मी जून से कर इस वैक्सीन का उपयोग

चीनी कंपनी सिनोफार्म और सिनोवैक बायोटेक चीन के इमरजेंसी यूज प्रोग्राम के तहत तीन वैक्सीन डेवलप कर रही हैं। चौथी वैक्सीन कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने तैयार की है जिसे चीनी मिलिट्री के उपयोग के लिए इजाजत दे दी गई है। चीन की आर्मी जून से ही इस वैक्सीन का उपयोग कर रही है।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img