03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण कम न हुआ तो 21 से नहीं खुलेंगे स्कूल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार की स्कूल खोलने संबंधी गाइडलाइन को लेकर सरकार असमंजस में है। नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को 21 सितंबर से न खोलने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि कोरोना संक्रमण का आंकलन किया जा रहा है। यदि जरूरी हुआ तो सरकार स्कूलों को नहीं खोलेगी। इधर संक्रमण के बीच स्कूल खोलने के फैसले से अभिभावक भी परेशान है, हालांकि जारी गाइड लाइन में निर्देश दिए गए हैं कि किसी बच्चे या अभिभावक पर स्कूल आने के लिए दबाव ना बनाया जाए। मालूम हो कि अनलॉक-4 के तहत केंद्र सरकार ने स्कूलों को 50 फीसदी शिक्षक-कार्मिक क्षमता के खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही नवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए आने की छूट भी दी है। इसके लिए उन्हें अपने अभिभावकों से अनुमति जरूर लेनी होगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img