03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में 4300 के पार पहुंचे कोरोना के मामले, 24 घंटे में देशभर में आए 276 केस

एफएनएन, नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस (Corona Virus Active Case) में रोज नया उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4000 तक पहुंच गई थी, वहीं अब इसने 4,300 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार आज (04 जून) की सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 4302 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं।

किन राज्यों में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस?

पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों में 276 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 64-64 केस दिल्ली और गुजरात से मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश से 63 और चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल से कोविड के 60 एक्टिव केस मिले हैं।

एक्टिव केस वाले टॉप 5 राज्य

कोरोना के कुल एक्टिव केसों की बात करें तो इसमें अभी भी केरल 1373 एक्टिव केस के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कोविड के 510 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 461, दिल्ली में 457 और पश्चिम बंगा4ल में 432 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

7 लोगों की मौत

कोरोना से देश में अब तक कुल 7 मौतें हो चुकी हैं। इनमें तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में 1-1 लोगों की जान गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हुई है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img