03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हौसले के आगे पस्त पड़ा कोरोना, पिछले 24 घंटे में सामने आए 45,149 नए संक्रमित

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है।सोमवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में हाल के समय में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। सोमवार को कोविड-19 के 45,149 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 71 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 480 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,09,960 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 71 लाख से अधिक लोग वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 71,37,229 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 59,105 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।
देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,53,717 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 14,437 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,014 लोगों की मौत हुई है।

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img