03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संभल से सपा प्रत्याशी का विवादित बयान, कहा- शाहबुद्दीन-अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की कुर्बानी को भूलना मत

Spread the love

एफएनएन, संभल : संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहबुद्दीन, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की कुर्बानी को मत भूलना। भाजपा का इस चुनाव में सफाया करना है। रविवार की रात संभल के मोहल्ला चमन सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते समय उनका यह बयान सामने आया है। सपा प्रत्याशी ने आगे कहा कि आजम खां और उनके परिवार को जेल में डाल दिया। यह जुल्म लगातार किया जा रहा है।

बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम डरते नहीं है। हम अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने अपने दादा डॉक्टर शफीक उर्रहमान बर्क का हवाला देते हुए कहा कि वह हमेशा कौम की आवाज उठाते थे और उनकी तरह वह भी लोगों की आवाज बनेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

इलेक्टोरल बॉन्ड बजाएगा भाजपा का बैंड : अखिलेश

संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने कहीं एक हजार करोड़, तो कहीं 600 करोड़ की वसूली की है। इससे ही महंगाई बढ़ी है। देश के भ्रष्टाचारी एकत्र हो गए हैं और भाजपा के गोदाम में चले गए हैं। यही इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा का बैंड बजाएगा। अखिलेश यादव रविवार को संभल संसदीय क्षेत्र के स्योंडारा में साप्ताहिक बाजार के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। आय तो दोगुनी नहीं हुई पर पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, बिजली अन्य चीजें महंगी हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा किया था लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली।

यूपी वाले ने तो सात परीक्षाओं के पेपर ही लीक करा दिए। सरकार में कहीं तो लीकेज है। कहा कि सरकार बनने पर इंडी गठबंधन, पीडीए परिवार किसानों के लिए एमएसपी लेकर आएगा, कर्ज माफ किया जाएगा। अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर सेना में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img