03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ मनाई विकास पुरूष पंडित तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूद्रपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरूष पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि बुधवार को कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ मनाई। महानगर कांग्रेस की ओर से पंडित तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में सिडकुल चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में तमाम कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर विकास पुरूष पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि पूरे प्रदेश में जिला एवं नगर स्तर पर मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का उत्तराखण्ड के विकास के लिए जो योगदान रहा है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली कई पीढ़ियों को पडित नारायण दत्त तिवारी के कार्यों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तराई में आज उद्योगों का जो जाल बिछा हुआ है यह सब पंडित नारायण दत्त तिवारी की देन है। सिडकुल स्थापना के बाद आज तराई के इस जिले की पहचान विदेशों में भी बन चुकी है। इसका पूरा श्रेय पंडित नारायण दत्त तिवारी को ही जाता है। पंडित तिवारी ऐसे महान नेता थे जिन्होंने दलगत राजनीति से उठकर हमेशा विकास के लिए कार्य किये। उनके कार्यकाल में किसान, व्यापारी, मजदूर हो या आम आदमी सभी के लिए विकास के रास्ते खुले।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि विकास पुरूष पंडित नारायण दत्त तिवारी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में उत्तराखण्ड को तेजी से प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया है। उनकी निर्णय क्षमता और उनकी विकास परक सोच की तारीफ दूसरे दलों के लोग भी करते थे। पंडित नारायण दत्त तिवारी पांच साल और उत्तराखण्ड के सीएम रहे होते तो उत्तराखण्ड की तस्वीर आज कुछ और होती। उन्होंने उद्योगों के लिए तो काम किया ही साथ ही गरीब मजदूरों के लिए भी काम किया। प्रदेश के विकास के लिए पंडित तिवारी ने जो ऐतिहासिक फैसले लिये उसके लिए उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा। पंडित नारायण तिवारी की ही सोच विकास की सोच थी जो और उत्तराखण्ड तरक्की राह पर अग्रसर है। उन्होंने हजारों हाथों को काम दिया। आज भाजपा सरकार एनडी तिवारी द्वारा किये गये विकास कार्यो की विरासत को संभालने में नाकाम साबित हो रही हैं। पंडित नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल में उद्योगों को बसाने का काम किया था। लेकिन आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग धंधे पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

इस अवसर पर गोपाल भसीन,हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, पवन वर्मा, ममता रानी, उमा सरकार, सुनील आर्या, बाबू विश्वकर्मा, मनोज कुमार, अमन, रमेश बोरा, हरेन्द्र पंत, उमेद, फुदेना साहनी, अर्जुन विश्वास, सपना गिल, पवन वर्मा, संजीव सिंह, भूपेश सोनी, विनोद कुमार, विक्की गुप्ता, योगेश चौहान, रोहिताश, नवीन खेतवाल, आसिम पाशा आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img