03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डर है। खुद कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आगाह किया है।

आरोप लगाया, भाजपा सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। हरीश को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को ऐसा बोलता हुआ दिखाए, जिससे मतदाता फिर से भ्रमित हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।

  • कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती है। कहा, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कई पदों पर उन्हें सुशोभित किया। इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया।

जबकि, वे चुनाव लड़ना चाहते थे और सिटिंग सांसद थे, लेकिन दोनों नेताओं को भाजपा ने उम्मीदवार न बनाकर हरिद्वार व पौड़ी की जनता को नैसर्गिक और प्राकृतिक अधिकार से वंचित किया। चुनाव में जनता इन सांसदों से पूछती कि पांच साल के कार्यकाल में क्या विकास किया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img