03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Lucknow पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर प्रदर्शन, ईको गार्डन में जुटे सैकड़ों छात्र

एफएनएन, लखनऊ: Lucknow राजधानी के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन आयोजित किया गया है। प्रदर्शन को लेकर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके गुरुवार देर रात लखनऊ पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि पुणे और बेंगलुरु की तरह लखनऊ में भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाएगी।

अभिजीत दीपके देर रात पुणे से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह सरोजनीनगर स्थित एक निजी होटल में ठहरे। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर में ईको गार्डन पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी मौजूद रहेंगे।

लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति जारी कर दी है। पुलिस की ओर से यह अनुमति केवल एक दिन के लिए दी गई है, जिसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शुक्रवार सुबह से ही ईको गार्डन में छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया था। कई छात्र कॉकरोच के प्रतीक वाले स्टिकर और पोस्टर लेकर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि परीक्षा घोटालों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इससे पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से ईको गार्डन पहुंचने की अपील की थी। उन्होंने 12 जून से 18 जून तक लगातार प्रदर्शन करने की घोषणा भी की थी। हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल केवल एक दिन की अनुमति जारी की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img