03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्य सचिव ने ली बैठक, शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए जिलों को जारी किए गए 135 लाख

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य में शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए पौड़ी जिले के लिए 15 लाख सहित बाकी 12 जिलों के लिए 10 -10 लाख कुल 135 लाख रुपये आवंटित कर विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में प्रस्तावों को लाने से पूर्व जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति की ओर से प्रस्तावों की जांच अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें..बढ़ेगा महंगी बिजली का बोझ, प्रस्ताव पर 31 तक अपने सुझाव देने का मौका, होगी जनसुनवाई

इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनपदों से सुझाव मांगते हुए प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए। शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव ने जनपदों की ओर से आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों से जिलाधिकारी सहित शासन से अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img