03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मनसा देवी रोपवे संचालित नहीं होने से परेशान रहे यात्री, बिना दर्शन किए ही लौट रहे हैं श्रद्धालु

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मनसा देवी रोपवे का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग, दिव्यांग और शरीर से ज्यादा वजन के लोग पैदल यात्रा कर माता के दर्शन करने में असमर्थ हैं। फिलहाल रोपवे संचालन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। मंगलवार को देश के कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश ही लौटना पड़ा।

बता दें कि रोपवे का संचालन कर रही कंपनी ऊषा ब्रेको लिमिटेड की मूल लीज अवधि 40 वर्ष तक थी, जो 20 मई 2021 को ही समाप्त हो गई। समय के साथ-साथ शहरी विकास विभाग के साथ अनुबंध बढ़ता गया। अब अनुबंध की अंतिम अवधि भी समाप्त हो गई है।

नगर निगम की ओर से न तो टेंडर की घोषणा की गई और न ही कोई तैयारी होती दिख रही है। नगर निगम ने पूर्व में एक बार टेंडर की प्रकिया शुरू भी की थी, लेकिन शासन की ओर से ही अनुबंध बढ़ा दिया गया। रोपवे की तकनीकी जांच और डीपीआर तैयार करने की भी योजना थी, जो अभी ठंडे बस्ते में है। वहीं रोपवे की स्थिति की जांच के लिए परामर्श एजेंसी के साथ अनुबंध भी किया गया था। इसका भी कोई परिणाम सामने नहीं आया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हाईकोर्ट में चल रही है मामले की सुनवाई

नगर निगम ने दिसंबर के अंत तक रोपवे के संचालन के लिए नया टेंडर निकालने का दावा किया था। वर्तमान में संचालन कर रही ऊषा ब्रेको को 31 दिसंबर तक जिम्मेदारी मिली थी। इसको लेकर हरिद्वार निवासी नीरव साहू ने उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की है। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मनसा देवी रोपवे के लीज को 31 दिसंबर 2023 तक सीमित करने और नए सिरे से टेंडर की प्रकिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। मामले में शहरी विकास सचिव, नगर आयुक्त, मेयर और ऊषा ब्रेको लिमिटेड के निदेशक को 20 नवंबर तक हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करने के आदेश भी दिए थे।

रोपवे असुरक्षित हुआ तो दोबारा ढांचे का होगा निर्माण

नगर निगम ने यह तय किया था कि यदि रोपवे का ढांचा असुरक्षित मिला तो नई डीपीआर बनाते हुए इसका सतही स्तर पर निर्माण और बाद में पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। रोपवे के संचालन के लिए टेंडर किए जाने हैं। इसमें ढांचे का निर्माण और संचालन कंपनी करेगी।

ऊषा ब्रेक्रो लिमिटेड के लिए बढ़ी मुश्किल

वर्तमान में ऊषा ब्रेको लिमिटेड मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे का संचालन कर रही है। पूर्व में कंपनी की प्रतिस्पर्धा नहीं थी, लेकिन यदि टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई तो इस बार कई प्रतिद्वंदी सामने होंगे। इनमें वह लोग पहले से ही ताक में हैं, जो पहाड़ी राज्यों में दूसरी जगहों पर रोपवे का संचालन कर रहे हैं। वर्तमान में रोपवे का संचालन कर रही कंपनी की मुस्किलें इससे बढ़ जाएंगी।

25 करोड़ की कमाई में सरकार को मिलते हैं सवा तीन करोड़ रुपये

मां मनसा देवी रोपवे की सवारी का लाभ उठाने वाले यात्रियों की कुल संख्या प्रति वर्ष लगभग 20 लाख है। वर्तमान टिकट की कीमत 129 रुपये प्रति व्यक्ति है। इससे कुल राजस्व प्रतिवर्ष 25.00 करोड़ के लगभग प्राप्त होता है। इस राजस्व में से उषा ब्रेको लिमिटेड वार्षिक लीज रेंट के रूप में 3.25 करोड़ रुपये राज्य सरकार को उपकर के रूप में देता है। औसतन यह प्रति टिकट तीन रुपया प्रति व्यक्ति आता है। यदि टेंडर हो तो कई अन्य फर्माें को मौका मिलेगा ही साथ ही राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें.. डरा रहा कोरोना का JN.1 सीरीज वैरिएंट, 11 राज्यों से 500 से अधिक केस आए सामने, 24 घंटों में पांच की मौत

रोपवे संचालन के लिए पहले कंसलटेंट को बुलाया गया है, जो हमें क्षमता वृद्धि के साथ ही मेंटिनेंस आदि बिंदुओं पर जानकारी देंगे। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा। यदि संचालन योग्य रोपवे है तो नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यदी नहीं है तो अगले विकल्प को चुना जाएगा। फिलहाल अभी 10 से 15 दिनों तक इस प्रक्रिया में समय लगेगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img