03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CBI के एसआई वीरेंद्र पर धनुष-बाण से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज में स्थित सीबीआई कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) वीरेंद्र पर धनुष-बाण से हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजरतगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल एसआई वीरेंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, जहां उनका हाल जानने कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला 1993 के एक रेलवे ट्रैप मामले से जुड़ा है। उस समय सीबीआई ने रेलवे में भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके चलते आरोपी को रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि उसी मामले की रंजिश के कारण आरोपी ने यह कदम उठाया।

हजरतगंज पुलिस ने एसआई वीरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुराने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर पहले रेलवे कर्मचारी था या उस मामले में वादी था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img