03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में मिले कप्पा वेरिएंट के मामले, जीनोम सीक्वेंसिंग में हुई पुष्टि

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद जारी हुए इस बयान में कहा गया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ दिनों में 109 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई थी। इनमें से 107 नमूनों में कोविड-19 का डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया। वहीं, दो नमूनों में कप्पा वेरिएंट की पुष्टि हुई। बयान में कहा गया, ‘दोनों ही वेरिएंट उत्तर प्रदेश के लिए नए नहीं हैं। राज्य में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा बढ़ाई जा रही है।’ बता दें कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.04 फीसदी है।  वहीं, इससे पहले कोरोना वायरस के कप्पा वेरिएंट को लेकर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा था कि राज्य में इस वेरिएंट के मामले पाए गए हैं। उन्होंने कहा , ‘चिंता करने की कोई वजह नहीं है। यह कोरोना वायरस का एक वेरिएंट है और इसका इलाज संभव है।’ हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि ये वेरिएंट राज्य के किन जिलों में मिले हैं, उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि इससे लोगों के बीच भय पैदा होगा।

 

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img