03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बांग्‍लादेश में बड़ा हादसा, जूस फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत

एफएनएन, ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्‍यादा झुलस गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक आग इमारत के भूतल में लगी जो केमिकल्‍स और प्लास्टिक की बोतलों के कारण तेजी से फैल गई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में बृहस्पतिवार की शाम को लगभग पांच बजे यह घटना हुई। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए जिससे उनकी या तो मौत हो गई या वे गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक हाशेम फूड्स लिमिटेड के कारखाने की इमारत में लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं। स्‍थानीय लोग अपने परिजनों की तलाश में मौके पर जमा हुए हैं। हादसे में बचाए गए मजदूरों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि आग लगने के वक्‍त फैक्‍टरी का निकास गेट बंद था। श्रमिकों ने यह भी दावा किया है कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित इंतजाम नहीं किए गए थे।

इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने में देरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने शुक्रवार को कारों में तोड़फोड़ की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प की खबरें हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी वक्‍त लगेगा। दमकल विभाग के आला अधिकारियों का यह भी कहना है कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जाता तब तक यह कहना मुश्किल है कि इस हादसे में कितना जानी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस घटना में तीन महिला कर्मचारियों के जले हुए शव भी बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मोहम्मद अब्दुल अल अरेफिन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक वेल्डिंग मशीन में आग लगने से यह दुर्घटना हुई। राहत और बचाव का काम जारी है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img