03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला डॉक्टर से मांगी 50 लाख रुपये की रगंदारी, विरोध करने पर तोड़े कार के शीशे

एफएनएन, शाहजहांपुर: शहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला डॉक्टर के कार के शीशे तोड़ दिए और फायरिंग करते हुए भाग गए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राधे कुंज कॉलोनी निवासी डॉ. दीपिका अग्रवाल ने शनिवार की रात 8 बजे कार घर के बाहर खड़ी कर दी। रात में 9 बजे बाइक पर दो बदमाश आए और कार के शीशे तोड़ने लगे। आवाज सुनकर डॉक्टर और उनका परिवार घर के बाहर आया। आरोप है कि बदमाशों ने डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश डॉक्टर और उसके परिजनों को गाली देने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किए और उनके बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी। शोर होने पर बदमाश फायर करते हुए बाइक से भाग गए। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने डॉक्टर से जानकारी की। पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img