03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड में हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादुरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच रविवार देर शाम को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक युवक राजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जतिन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संबंधित मामले में जानकारी जुटाई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि झगड़ा आपसी विवाद का नतीजा था। जिसमें गोलीबारी हुई। बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। जो पहले भी हिंसक झड़पों में बदल चुका था। इसके अतिरिक्त पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img