03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संसद का बजट सत्र आज से, 1 फरवरी को आएगा बजट 2026

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र 2026 आज यानी बुधवार, 28 जनवरी से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त संबोधन से होगी. बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसके दौरान संसद में कई अहम विधायी और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. इस पूरे समय संसद में आर्थिक नीतियों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न विधेयकों पर गहन बहस देखने को मिलेगी.

सत्र के पहले चरण के दौरान 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. यह उनका लगातार आठवां बजट होगा. बजट को लेकर उद्योग जगत, निवेशकों, मध्यम वर्ग और आम जनता की उम्मीदें काफी अधिक हैं. माना जा रहा है कि इस बजट में आर्थिक विकास को गति देने, रोजगार सृजन और महंगाई पर नियंत्रण से जुड़े अहम ऐलान किए जा सकते हैं.

31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्रीय बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा. परंपरा के अनुसार, यह सर्वे भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) की अगुवाई में तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा प्रकाशित किया जाता है.

बजट सत्र की प्रमुख तिथियां

  • 28 जनवरी 2026: बजट सत्र की शुरुआत
  • 31 जनवरी 2026: आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा
  • 1 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट 2026 पेश होगा
  • 13 फरवरी 2026: बजट सत्र के पहले चरण का समापन
  • 9 मार्च 2026: दूसरे चरण की शुरुआत
  • 2 अप्रैल 2026: बजट सत्र का समापन

31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक
बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की जाएगी. इस बैठक का उद्देश्य बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और विभिन्न दलों के बीच सहमति बनाना है. यह बैठक हर बजट सत्र से पहले आयोजित की जाने वाली एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img