03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा पर बरसीं, कहा- अब गारंटी काम में आने वाली नहीं

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत : पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के सामने मैदान में सोमवार को चुनावी सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। यूपी में हमारी पार्टी ने इनके सबके हितों का ध्यान रखा है। किसानों के हित का ध्यान रखा। पीलीभीत शाहजहांपुर में काफ़ी संख्या में किसान हैं। भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आए दिन आंदोलित रहता है। उन्होंने कहा कि बसपा ने किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह ही भाजपा जातिवादी, संप्रदाय और पूंजीवादी सोच से दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों का विकास नहीं हुआ। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार इनकी जुमलेबाजी और नाटकबाजी नहीं चल रही है। अब गारंटी भी काम में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की इस बात को समझ चुकी है कि इनकी पार्टी ने गरीबों, कमजोर तबकों, मध्यम वर्गों व अन्य मेहनतकश को अच्छे दिन के वायदे किए थे। हवा हवाई कागजी गारंटी भी दी है, लेकिन इन्होंने जमीनी स्तर पर एक चौथाई काम भी पूरा नहीं किया।

मायावती ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह ही भाजपा सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश में हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। विरोधी दल साम, दाम दंड से केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश में लगे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। खासकर मीडिया ओपिनियन पोल से भी सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में जुल्म ज्यादती भी बढ़ी है।

Hot this week

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img