03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

Spread the love

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु 1100 रुपये शुल्क लेने का मामला विवादों में आ गया है। आरोप है कि यह व्यवस्था बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की औपचारिक मंजूरी के बिना लागू की गई। शिकायत के बाद अब इस पूरी व्यवस्था और वसूली गई राशि की जांच तथा ऑडिट की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मई और जून में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों को शुल्क लेकर विशेष व्यवस्था के तहत दर्शन कराए गए। बताया जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह से यह व्यवस्था लागू की गई, जिसमें प्रति व्यक्ति 1100 रुपये लेकर शीघ्र दर्शन कराए गए और इसके लिए रसीद भी जारी की गई।

विवाद उस समय बढ़ गया जब बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी नए शुल्क को लागू करने के लिए समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित होना आवश्यक है, जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं किया गया। वहीं, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। आरोप है कि प्रोटोकॉल व्यवस्था के दौरान उनके स्तर पर यह शुल्क आधारित व्यवस्था शुरू कराई गई।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई थी और वसूली गई पूरी राशि का रिकॉर्ड समिति के पास सुरक्षित है।

दूसरी ओर, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लगाने संबंधी कोई प्रस्ताव समिति की बैठक में पारित नहीं हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों का भी मानना है कि बोर्ड की मंजूरी के बिना किसी प्रकार का शुल्क वसूलना समिति के नियमों और अधिनियम की भावना के अनुरूप नहीं माना जा सकता। अब प्रस्तावित ऑडिट से यह स्पष्ट होगा कि कुल कितनी राशि वसूली गई और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया गया।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img