03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्टर-राजनेता विजय के घर पर बम की धमकी, आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी

एफएनएन, चेन्नई: एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष विजय के चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित नीलंकरई स्थित आवास पर बम की धमकी दी गई. चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को आज, सुबह एक कॉल आया था, जिसमें दावा किया गया कि एक्टर-राजनेता के घर में बम रखा गया है. हाल ही में इस मामले में खबर आई है कि बम रखने की खबर झूठी है. फिलहाल, एक्टर के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

इस मामले में नीलंकरई पुलिस का बयान सामने आया है. नीलंकरई पुलिस ने बताया, ‘आज सुबह-सुबह लोकप्रिय अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष विजय के चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड स्थित नीलंकरई स्थित आवास पर बम की धमकी दी गई थी. सुबह लगभग 5:20 बजे चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि एक्टर-राजनेता के घर पर बम रखा गया है.’

पुलिस ने आगे बताया, ‘धमकी मिलते ही, तीन बम निरोधक दस्ते और एक खोजी कुत्ते को तुरंत विजय के आवास पर भेजा गया. लगभग एक घंटे की जांच के बाद, बम निरोधक दस्ते ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर कोई विस्फोटक नहीं मिला. अधिकारियों ने इसे एक अफवाह बताया और जांच पूरी करने के बाद परिसर से चले गए. नीलंकरई पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.’

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img