03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के स्कूल में ‘बम की धमकी’ से मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस; बम स्क्वाड की टीम मौके पर

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल के अंदर एक धमकी भरा ईमेल आया कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है। इसके बाद आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है।

वहीं, स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है। साथ ही स्थानीय पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए जांच में जुट गई है।

  • E-Mail के जरिये मिली बम की धमकी

स्कूल में बम रखे जाने की धमकी वाला ईमेल आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिला था। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवान, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। स्कूल को खाली कराया गया और परिसर की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला है। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि इस हरकत के पीछे कुछ शरारती बच्चों का हाथ हो सकता है।

  • पहले भी हुई है ऐसी घटना

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। 28 नंवबर 2022 को भी द इंडियन स्कूल में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डाग स्क्वाड पहुंच गए और स्कूल को खाली कराकर पूरे स्कूल की जांच की थी। इस दौरान स्कूल में कोई बम नहीं मिला थी।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img