धमकी वाले वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में भारी हिंसा होगी। वीडियो सामने आने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अपनी निगरानी में पूरे परिसर में सघन अभियान चला रहे हैं।
धमाके ने यकीनन सबको डरा दिया। इस बम धमाके का अब वीडियो भी सामने आ गया है। धमाका कितना जोदार था, इस 17 सेकेंड के वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लास्ट से स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है।
एफएनएन, मथुरा। रविवार दोपहर एक सिरफिरे युवक द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी खुलेआम देने पर हड़कम्प मच गया। सिर्फ इतना ही नहीं, जोर-जोर से धमकी देते हुए यह युवक दौड़कर एक कार में घुस गया और अंदर से लॉक कर खुद पर पेट्रोल उडे़ल लिया। यह देख मस्जिद में तैनात सुरक्षा जवानों के पसीने छूट गए। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकाला और गिरफ्तार कर थाने ले गई।