03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्लैक फंगस के लिए सस्ता सैनिटाइजर भी हो सकता है जिम्मेदार, मेथेनॉल पहुंचा रहा आंखों को नुकसान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अगर आप रास्ते में से कोई सस्ता हैंड सैनिटाइजर खरीद रहे या कोई सस्ता हैंड सैनिटाइजर उपयोग कर रहे तो सावधान हो जाइए। ये सस्ता स्प्रे सैनिटाइजर आपको नुकसान पहुचा सकता है। आज कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों में इन सैनिटाइजर की भूमिका भी नजर आ रही है।

एक रिसर्च में सामने आया है कि ब्लैक फंगस के लिए स्टेरॉयड के अलावा धूल के कण औऱ बाजार में मिलने वाले नकली सेनेटाइजर भी जिम्मेदार है। इन सस्ते सेनेटाइजर में मेथेनॉल की मात्रा जरूरत से कहीं ज्यादा होती है। जो आंख और नाक की कोशिकाओं को मृत कर फंगस को उगाने में बेहतर वातावरण तैयार कर रही है।

रिसर्च में हुआ खुलासा

आईआईटी- बीएचयू में सिरामिक इंजीनियर विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रीतम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि,जब हम इन स्प्रे सैनिटाइजर को अपने चेहरे के आसपास ले जाकर छिड़काव करते हैं तो थोड़ी मात्रा इनकी हमारे आंखों और नांक में भी चली जाती है। इससे वहां के रेटिना समेत आखाें व नांक की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। इन सेनेटाइजर में 5 फ़ीसदी के आसपास मिथेनॉल है जो फंगस के उगने का बेहतर वातावरण तैयार करता है। इससे आंखों के रेटिना ख़राब होने के साथ ही रोशनी धीरे धीरे कम होती है और व्यक्ति अंधा होता जाता है।

इम्युनिटी कमजोर होने पर अटैक करता है फंगस

उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, यहां प्रोटीलिसिस प्रक्रिया होती है यानि कि प्रोटीन का लिक्विड निकलने लगता है और सूखे हुए अर्थात मृत प्रोटीन आपस में तेजी से जुड़ने लगते हैं। इसके बाद फंगस बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। वहीं हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई है तो ब्लैक फंगस अपना प्रभाव दिखने लगते हैं। जैसे ही हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई है तो ब्लैक फंगस अपना प्रभाव दिखने लगते हैं।

नकली सैनिटाइजर से बचने की जरूरत

आज हर नुक्कड़ और गलियों में बिकने वाले नकली सैनिटाइजर में पांच फीसद के आसपास मेथेनॉल है, जो कि हमारी त्वचा और उतकों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हैं। सैनिटाइजर जहां-तहां बिना मानक और रेगुलेशन के ही बेचे जा रहे हैं, जो कि इतने घातक हैं जिनका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। यदि सैनिटाइजर का उपयोग करना ही है तो लिक्विड सैनिटाइजर ही करें, जिसमें ड्रॉपलेट की तरह गिरे, स्प्रे वाले नहीं। बेहतर होगा कि हम बेहतर ब्रांड वाले ही सैनिटाइजर उपयोग में लाए। इसके अलावा जहां भी निर्माण कार्य चल रहा हो वहां भी हमे जाने से बचना चाहिए।

 

 

 

 

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img