03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीले राशन कार्ड पर सोमवार से मिलेगा 20 किलो राशन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोविड महामारी से उपजे हालात के बीच प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) यानी पीले राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक प्रति कार्ड पर 20 किलो राशन देने का निर्णय लिया है। यह योजना फिलहाल मई, जून और जुलाई तक लागू रहेगी। इस खाद्यान का वितरण 18 मई से शुरू होना तय था, लेकिन समय पर राशन गोदाम में नहीं पहुंचने और फिर उठान में देरी के चलते वितरण शुरू नहीं हो सका। हालांकि, शनिवार को कई डीलरों ने राशन उठान कर लिया है। अब सोमवार से कार्ड धारक यह राशन सस्ता गल्ला दुकान से ले सकेंगे।

कोरोनाकाल में मुश्किल हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले साल आठ महीनों तक सफेद और गुलाबी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अतिरिक्त राशन वितरित किया। इस साल भी केंद्र ने मई-जून दो महीनों के लिए यह योजना लागू की है। वहीं, राज्य सरकार ने तीन महीनों तक पीले राशन कार्ड धारकों को साढ़े सात किलो के स्थान पर 20 किलो राशन देना तय किया है। राज्य भर में 10 लाख और अकेले देहरादून में करीब पौने दो लाख राशनकार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत ङ्क्षसह कंडारी ने बताया कि गोदाम में यह राशन आ चुका है और राशन डीलरों ने शनिवार से उठान भी शुरू कर दिया है। जिले में कई दुकानों पर सोमवार से इसका वितरण भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस राशन डीलर की दुकान पर एक साथ इतना खाद्यान रखने की जगह नहीं होगी, उसे अलग-अलग किस्त में राशन उठान की छूट होगी। वहीं वितरण के लिए अपनी और कार्ड धारकों की सहूलियत रखने की छूट भी है।

उधर, सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि कुछ राशन डीलरों ने उठान करना शुरू कर दिया है, लेकिन कुछ लोग सोमवार के बाद उठान कर अगले महीने की शुरुआत में राशन बांटने की तैयारी कर रहे हैं।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img