03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

BJP Candidate List 2024: क्या ये है भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, पहली सूची में इन 33 मौजूदा सांसदों के काटे टिकट

एफएनएन, नई दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई पुराने उम्मीदवारों को उतारा गया है, तो वहीं कई मंत्रियों तक के टिकट कटे हैं। भाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं, जिसमें 34 मौजूदा केंद्रीय मंत्री और 2 मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

क्यों काटे गए टिकट?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि भाजपा ने इन पुराने सांसदों के टिकट क्यों काटे हैं। दरअसल, जानकारों का मानना है कि इन उम्मीदवारों का टिकट उनके क्षेत्र के माहौल और उनके बड़बोलेपन के कारण कटा है। साधवी प्रज्ञा ठाकुर और रमेश बिधूड़ी इनमें से एक है, जिनकी गलत बयानी उनके टिकट कटने का कारण रहीं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दिल्ली में कई बड़े चेहरों के टिकट कटे

भाजपा ने दिल्ली में सात में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को उतारा गया है।

पश्चिमी दिल्ली सीट से दो बार के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। उनकी जगह कमलजीत सहरावत को टिकट मिला है। वहीं, दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली सीट से उतारा गया है। यहां से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की टिकट कटी है।

बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ संसद में गलत बयानी करने वाले सांसद रमेश बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से टिकट नहीं मिला है। उनकी जगह पार्टी ने रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया।

असम में पांच नए उम्मीदवार

भाजपा ने असम में पांच नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि 6 मौजूदा सांसद ही हैं। सिलचर लोकसभा सीट से सांसद राजदीप रॉय की जगह परिमल शुक्लाबैध्या को टिकट दिया गया। वहीं, सांसद होरेन सिंह बे की स्वायत्त जिला (एसटी) सीट अमर सिंह टिसो को दी गई है।

गुवाहाटी लोकसभा सीट से सांसद रानी ओजा की जगह बिजुली कलिता मेधी चुनाव लड़ेंगी, जबकि तेजपुर से रंजीत दत्ता चुनाव लड़ेंगे, यहां अभी पल्लब लोचन दास मौजूदा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से सांसद रामेश्वर तेली की जगह उतारा गया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

झारखंड में जयंत सिन्हा की कटी टिकट

झारखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को हटाकर हजारीबाग से मनीष जयसवाल को उम्मीदवार बनाया गया हैं। हालांकि, सूची जारी होने से पहले ही सिन्हा ने राजनीति से संन्यास का एलान किया है। वहीं, लोहरदगा (एसटी) पर समीर ओरांव ने तीन बार के सांसद सुदर्शन भगत की जगह ली।

पश्चिम बंगाल में भी बदलाव

पश्चिम बंगाल की अलीपुरद्वार सीट से मनोज तिग्गा को उतारा गया है, यहां सांसद जॉन बारला को हटाया गया है।

मध्य प्रदेश में सात नए चेहरे

भाजपा ने मध्य प्रदेश में सात नए चेहरे उतारे हैं। भरत सिंह कुशवाह ग्वालियर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की जगह चुनाव लड़ेंगे। गुना से मौजूदा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव को हटाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारा गया है। सागर लोकसभा सीट से राजबहादुर सिंह को हटाकर लता वानखेड़े को  उम्मीदवार बनाया गया। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उतारा गया है।

भोपाल से साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को उतारा गया है। रतलाम (एसटी) सीट से सांसद गुमान सिंह डामोर को हटाकर अनीता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भी बदलाव

छत्तीसगढ़ में पार्टी ने चार नये चेहरों को उतारा है। रायपुर से मौजूदा सुनील कुमार सोनी की जगह वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को दी है। जांजगीर चांपा (एससी) से सांसद गुहाराम अजगल्ली की टिकट काटी गई है और कमलेश जांगड़े को उतारा गया है।

सांसद चुन्नी लाल साहू की जगह रूप कुमारी चौधरी महासमुंद से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, कांकेर (एसटी) सीट से मोहन मंडावी की जगह भोजराज नाग को उतारा गया है।

गुजरात में 5 सांसदों को हटाया

भाजपा ने गुजरात की 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए 5 मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है। बनासकांठा सीट पर रेखाबेन हितेशभाई चौधरी को उतारा गया है और मौजूदा सांसद प्रभातभाई सवाभाई पटेल का टिकट काटा गया है। अहमदाबाद पश्चिम (एससी) सीट पर तीन बार के सांसद किरीट सोलंकी का भी टिकट काटा गया है, यहां दिनेशभाई किदारभाई मकवाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

राजकोट में मौजूदा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंडारिया की टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पोरबंदर सीट से उम्मीदवार हैं, यहां सांसद रमेशभाई लवजीभाई धादुक की टिकट काटी गई है।

राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव पंचमहल सीट से लड़ेंगे, यहां मौजूदा सांसद रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ को हटाया गया है।

त्रिपुरा में पूर्व सीएम को टिकट

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वर्तमान सांसद प्रतिमा भौमिक के बदले टिकट मिला।

राजस्थान में भी फेरबदल

भाजपा ने राजस्थान में पांच मौजूदा सांसदों को हटाया है। पार्टी ने 15 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए चूरू, भरतपुर, जालोर, उदयपुर और बांसवाड़ा से नए चेहरों को टिकट दिया।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img