03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय रेलवे चलाने जा रहा है पांच स्पेशल ट्रेनें, जानें- क्या है बुकिंग की तारीख और रूट

Spread the love

एफएनएन,नई दिल्ली : पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है| ये ट्रेनें इंदौर से पुरी, मुंबई सेंट्रल से इंदौर, मुंबई सेंट्रल से जयपुर, इंदौर से लिंगमपल्ली और मुंबई सेंट्रल से हापा के बीच चलेंगी| इंदौर से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन की टिकट बुकिंग 18 मार्च से शुरू हो जाएगी| यह हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन साप्ताहिक होगी| इंदौर से पुरी के लिए मंगलवार 23 मार्च को रवाना होगी| यह देवास, भोपाल, इटारसी, नागपुर, गोंडिया, राज नंदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर सिटी, भुवनेश्वर और खुर्डा होते हुए पुरी पहुंचेगी| वहीं, पुरी से गुरुवार 25 मार्च को इंदौर के लिए रवाना होगी| मुंबई सेंट्रल से इंदौर चलने वाली ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को चलेगी| यह दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन होगी, जो कि वडोदरा, रतलाम और उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी| यह ट्रेन 18 मार्च से शुरू होने जा रही है| मुंबई सेंट्रल से जयपुर चलने वाली ट्रेन भी दुरंतो सुपरफास्ट होगी, जो कि सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी| यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और सवाई माधोपुर रुकेगी.वहीं, सेंट्रल मुंबई से हापा के बीच चलने वाली ट्रेन रोजाना चलेगी| यह दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर और राजकोट स्टेशन पर रुकेगी| इंदौर से लिंगमपल्ली के बीच जो स्पेशन ट्रेन चलाई गई है, वह सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलेगी| यह हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, पुणे, सोलापुर,  कलबुर्गी और विक्राबाद रुकेगी| इन सभी ट्रेनों में कंफर्म टिकट होने पर यात्रा की जा सकती है|

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img