03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत बोले, मिशन 2022 को लक्ष्य मान गंभीरता से जुटें; मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। इस कड़ी में गुरुवार को देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीरथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। चुनाव में संगठन के साथ बेहतर तालमेल के लिए सभी मंत्रियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए जो लक्ष्य तय किया है, उसे हासिल किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्त्ता मिशन 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से जुट जाएं।

सरकार द्वारा चार साल में किए गए विकास कार्य और वर्तमान में चल रही विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सल्ट सीट के उप चुनाव के लिए पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा अब आगामी चुनाव को एक साल शेष रहते पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आने लगी है। दरअसल, पार्टी का पिछला चुनावी प्रदर्शन ही उसके लिए सबसे बड़ी कसौटी बन गया है।

वर्ष 2014 के बाद से उत्तराखंड में भाजपा अत्यंत मजबूत बनकर उभरी है। इसके बाद भाजपा ने दो लगातार लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के अलावा विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। त्रिस्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव में कामयाबी के अलावा दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी पार्टी को आसान जीत मिली।अब भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए 60 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रदेश प्रभारी ने मंत्रियों के साथ बैठक की। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद की स्थिति में मंत्रियों से अपेक्षा की गई कि वे चुनाव के लिए संगठन को पूरी मदद उपलब्ध कराएंगे।

इस कड़ी में सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा से जो उम्मीदें हैं, पार्टी उन पर खरा उतरेगी। बैठक में सल्ट उप चुनाव की तैयारी की समीक्षा भी की गई। उप चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने इस संबंध में प्रभारी को अवगत कराया। इसके बाद मीडिया विभाग की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आम जन को अवगत कराया जाए। इसके साथ ही विपक्ष के दुष्प्रचार का भी जवाब दिया जाए। उन्होंने पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया टीम को सक्रियता बढ़ाते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार बैठक में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य व स्वामी यतीश्वरानंद, महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता खजानदास, विनय गोयल, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, सुनील सैनी, कमलेश उनियाल, उमेश शर्मा व शेखर वर्मा भी उपस्थित थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img