03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाल की 30 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें पीएम मोदी-ममता, राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं ने क्या कहा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। राज्य में कुल 294 सीट हैं और पहले चरण में कुल 191 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला होना है। बंगाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हैं। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतगणना के समय में इजाफा किया है। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6.30 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस बीच कई नेता चुनाव को लेकर बयान दे रहे हैं। आइए जानते हैं बंगाल में चुनावों को लेकर किन-किन नेताओं ने क्या कहा.

पीएम मोदी ने की वोटिंग की अपील

पीएम मोदी ने वोटिंग को लेकर कहा कि आज से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो रहा है। मैं सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि आज रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ममता ने की वोट देने की अपील

बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग को लेकर ममता बनर्जी मैं बंगाल के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे बाहर आकर और बड़ी संख्या में मतदान करके अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।

राहुल गांधी ने की अपील

चुनाव वोटिंग को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ अपने मतपत्र डालने का आग्रह किया है। राहुल गांधी ने लिखा- लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए बाँटने वाली ताक़तों के विरुद्ध अपना वोट ज़रूर डालें। जय हिंद!

टीएमसी नेता का बयान

टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा है कि बंगाल में टीएमसी जीतेगी बंगाल की बेटी नंदीग्राम में अपने ही घर में बंगाल के गद्दार को हराएगी, टूरिस्ट गैंग के सदस्य भारत में संस्थानों में सबसे अच्छा प्रयास करने और नष्ट करने का काम करते रहेंगे। बंगाल की महिलाएं अपनी इच्छानुसार साड़ी पहनना जारी रखेंगी।

निडर होकर करें वोट- राज्यपाल धनखड़

पहले चरण की वोटिंग के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राज्य के लोगो से अपील करते हुए कहा कि निडर होकर अपना वोट डालकर, आप हमारी लोकतंत्र की भावना की सफलता में एक गौरवशाली योगदानकर्ता होंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अपने मत का प्रयोग करें, जो आपके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। हम सभी को याद रखना चाहिए कि वोट का अधिकार एक पवित्र अधिकार है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

बंगाल को लेकर शाह का ट्वीट

बंगाल और असम में चुनावों को लेकर अमित शाह ने ट्वीट कर लोगों से वोटिंग की अपील की है। बंगाल चुनाव को लेकर शाह ने लिखा- मैं पश्चिम बंगाल के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूँ कि बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में निडर होकर मतदान करें। आपका एक वोट सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव टैगोर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की कल्पना के बंगाल की रचना को साकार करेगा।

नड्डा ने लोगों से की वोटिंग की अपील

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बंगाल चुनावों को लेकर वोटिंग करने की अपील की है। नड्डा ने लिखा- बंगाल विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। आपका वोट आपके और आपके राज्य के भविष्य की इबारत लिखेगा। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।

राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

राजनाथ सिंह ने बंगाल और असम चुनाव के लिए ट्वीट किया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैं आज चुनावों में जाने वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान के अधिकार का प्रयोग करें।

वसुंधरा राजे ने की वोटिंग की अपील

भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में मतदान का पहला चरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। शारीरिक दूरी का अभ्यास करना याद रखें और मास्क पहनना न भूलें!

पहले चरण में किन सीटों पर वोटिंग ?

पहले चरण में 5 जिलों की 30 सीटों पर चुनाव करवाए जा रहे हैं। ये जिले हैं- पूर्वी मिदनापुर पार्ट-1, पश्चिमी मिदनापुर- पार्ट 1, बांकुरा, झारग्राम और पुरुलिया। जिन विधानसभा सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे वे हैं- पटशपुर, कांथी उत्तर, भगवानपुर, खेजुरी, कांथी दक्षिण, रामनगर, एगरा, दांतन, नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, केशियारी (एसटी), खड़गपुर, गारबेटा, सलबोनी, मेदिनीपुर, बीनापुर (एसटी), बंदवान (एसटी), बलरामपुर, बाघुमुंडी, जोयपुर, पुरुलिया, मानबाजार(एसटी), काशीपुर, पारा (एससी), रघुनाथपुर (एससी), सालतोरा (एससी), छटना, रानीबांध (एसटी) , रायपुर (एसटी)।

पहले चरण की प्रमुख सीटें और उम्मीदवार

पहले चरण में कुल 6 विधानसभा सीटों को प्रमुख माना जा रहा है, जिनपर दिग्गज उम्मीदवारों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनमें पुरुलिया सीट पर टीएमसी के सुजॉय बनर्जी और बीजेपी के सुदीप मुखर्जी के बीच मुकाबला है। जबकि, यहां कांग्रेस के टिकट पर पार्था प्रतिम बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। मेदिनीपुर में टीएमसी की जूने मालिया का भाजपा के शामित दाश के साथ टक्कर है। जबकि, सीपीएम ने यहां से तरुण कुमार घोष को टिकट दिया है। खड़गपुर में मुकाबला टीएमसी के दिनेन रे का बीजेपी के तपन भुइंया के साथ है और यहां सीपीएम के एसके सद्दाम अली चुनाव लड़ रहे हैं।

कांथी उत्तर से टीएमसी के तरुण कुमार जना के मुकाबले बीजेपी ने सुनीता सिंघा पर दांव लगाया है और सीपीएम ने सुतानु मैती पर भरोसा किया है। कांथी दक्षिण से टीएमसी के दिग्गज ज्योतिर्मोय कार चुनाव मैदान में हैं तो बीजेपी ने उनको टक्कर देने के लिए अरूप कुमार दास को लड़ाया है। सीपीएम की ओर से यहां पर अनुलुप पांडा चुनाव लड़ रहे हैं। बाघुमुंडी में टीएमी की ओर से सुशांता महतो मैदान में हैं तो यहां भाजपा की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूटेंट्स यूनियन के चीफ आशुतोष महतो खुद मैदान में है। जबकि, कांग्रेस ने नेपाल महाता पर काफी उम्मीदें टिका रखी हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img