03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: रेल मंत्री का करीबी बताकर नौकरी लगवाने के बहाने तीन दलित युवकों से 9.20 लाख रुपये ठगे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

ठगी के शिकार पीड़ित दलित युवकों की तहरीर पर बरेली कैंट थाने में डॉक्टर और उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। खुद को रेल मंत्री का रिश्तेदार बताकर एक डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनुसूचित जाति के तीन युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उनसे 9.20 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर दलित युवकों को ठगी का अहसास हुआ और रकम लौटाने को कहा तो आरोपियों ने धमकाया और जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ितों की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक मुरादाबाद और एक कोलकाता, पश्चिमी बंगाल का है।

पड़ोसी रामपुर जिले के थाना व कस्बा बिलासपुर निवासी राकेश वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि और मुरादाबाद के थाना कांट के राना नगला निवासी निखिल कुमार ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि सुभाषनगर कोतवाली की बीडीए कॉलोनी निवासी डॉ. रितेश कुमार से जान-पहचान थी। डॉ. रितेश उर्फ हिरदेश का बुखारा रोड पर निजी अस्पताल भी है। डॉ. रितेश ने तीनों युवकों से कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उसके करीबी रिश्तेदार हैं। वह उन तीनों की रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए छह-छह लाख रुपये खर्च करने होंगे। तीनों युवक उसके झांसे में आ गए। अक्तूबर 2023 में रितेश ने उन तीनों को मेडिकल कराने के लिए कोलकाता भेजा। तीन नवंबर 2023 को उनको कोलकाता में निखिल नाम का युवक मिला। उसने तीनों से 40-40 हजार रुपये लिए और हावड़ा रेलवे अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराया और फिर इनको वापस बरेली भेज दिया। 28 नवंबर को बरेली में रितेश ने तीनों से तीन-तीन लाख रुपये लिए और उनको फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिए। इस ठगी में रूपेश और निखिल के साथ मुरादाबाद के छजलैट का रहने वाला सत्यवंत भी शामिल था। तीनों युवकों की संयुक्त तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img