03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में सामने आए एक चर्चित भूमि विवाद मामले ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इस मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

यह मामला भाजपा विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल कुमार पांडे से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

MLA Arvind Pandey land dispute

शिकायतकर्ता नन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि बाजपुर तहसील के ग्राम सैंमलपुरी में स्थित भूमि, जो अनुसूचित जनजाति श्रेणी की थी, उसे वर्ष 2010-11 में नियमों के विपरीत ट्रांसफर किया गया। उनका दावा है कि यह भूमि सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम नहीं की जा सकती थी, फिर भी इसे नियमों को दरकिनार कर ट्रांसफर किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम (वित्त/राजस्व) की अध्यक्षता में समिति गठित की है। इसमें एसडीएम बाजपुर को सदस्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img