03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Rajaji Tiger Reserve में शादी पर बवाल : मंत्री के बेटे की तैयारियों पर कार्रवाई, केस दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : Rajaji Tiger Reserve के हरिद्वार रेंज में स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में प्रस्तावित एक शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मामला प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी से जुड़ा बताया जा रहा है। रविवार को शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और मंदिर परिसर को समारोह के अनुसार सजाया भी गया था।

जैसे ही वन विभाग को इसकी जानकारी मिली, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शादी से जुड़े सामान को हटवा दिया। इसके बाद केवल पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान ही संपन्न हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं से वन्यजीवों के मूवमेंट पर असर पड़ सकता है। मामला वन विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच के आदेश दिए गए।

प्रभारी निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम भेजी गई और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मंत्री खजान दास ने सफाई देते हुए कहा कि मंदिर में केवल वैवाहिक रस्म और भंडारे का आयोजन प्रस्तावित था। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना था जिससे वन या वन्यजीवों को नुकसान पहुंचे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img