03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ज्ञान से ही ऊंचाइयों को छू सकती है युवा पीढ़ी : चुघ

Spread the love
  • खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के लिए पंखे और इनवर्टर का भारत भूषण चुघ और राजेंद्र तुलस्यान ने दिया सहयो

एफएनएन, रुद्रपुर: भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ओर राजेंद्र तुलस्यान ने खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के कक्ष के लिए पंखे और इनवर्टर का सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चुघ ने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं आने वाले भविष्य का आधार हैं क्योंकि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा ज्ञान का भंडार है जिससे हर युवा पीढ़ी ऊंचाइयों को छू सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में समाज के सहयोग से हर संभव मदद देने का प्रयास किया है जो आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि यदि विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता हुई तो वह जन सहयोग से विद्यालय का सौंदर्यकरण भी करेंगे। समाजसेवी राजेंद्र तुलस्यान ने कहा कि आज के समय में ऐसे कई बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उन्हें शिक्षित करना समाज की जिम्मेदारी है और वह हर संभव प्रयास करेंगे कि समाज का हर बच्चा शिक्षित हो।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पंखे और इनवर्टर भेंट किया जहां दो विद्यालय संचालित होते हैं और विद्यालय में लगभग 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिस पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका आभार जताया गया। इस दौरान पार्षद पिंटू पाल संजय पाल प्रधानाचार्य रामचंद्र शर्मा, आशा अरोड़ा ,अनु यादव ,हर्ष बाला शर्मा ,जसविंदर कामरा, ललिता रौतेला, रुद्राणी शर्मा, शालिनी शर्मा ,तारा बुधलाकोटी, प्रवीण गाबा, पुष्पा ढाली, सनी पासवान,राहुल वर्मा ,दीपक राठौड़, चंद्र प्रकाश चुघ,मुकेश, संतोष पाल, चंद्रपाल सिंह, अमित गौर विशाल ,सनी राठौर, सूरज ,सनी पासवान, राजू, राज कोली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें…कृषि और उद्यान से जुड़ी विभिन्न पॉलिसी के प्रस्तावों पर डेडलाइन तय, CS ने दिए अफसरों को ये निर्देश

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img