03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लंदन भागने की फिराक में थी अमृतपाल की पत्नी, पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

एफएनएन, अमृतसर : खालिस्तान समर्थक व अलगाववादी अमृतपात सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया है। बताया गया कि किरणदीप कौर एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में थी। वहीं अब एयरपोर्ट पर ही पंजाब पुलिस की टीम किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, किरणदीप कौर की फ्लाइट का समय 1.30 बजे है। वह 11.30 पर एयरपोर्ट पहुंची थी। पूछताछ अभी भी जारी है।

  • 10 फरवरी को हुई थी अमृतपाल से शादी

बता दें कि किरणदीप कौर एनआरआई है। 28 साल की किरणदीप और अमृतपाल की शादी 10 फरवरी को हुई थी। पुलिस अमृतपाल की पत्नी से न केवल उसके पति के ठिकाने के बारे में बल्कि उसके काम के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

किरणदीप कौर अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) के संपर्क में थी। 2020 में यूके (UK) में पुलिस की रडार आ गई थी।

  • कहां छिपा हो सकता है अमृतपास

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। बीते कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चल रहा है। भगोड़े अमृतपाल के कई साथियों को भी दबोचा जा चुका है, लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथों से बाहर है। तीन दिन पहले पुलिस को इनपुट मिले थे कि वर्तमान में अमृतपाल सिंह पुलिस से छिपते हुए अमृतसर व तरनतारन के आसपास के इलाके में कहीं छिपा बैठा है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img