03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिल्क्यारा सुरंग में फंसे अखिलेश की गर्भवती पत्नी को नहीं हादसे की खबर, साथी ने बताया तो सहम गए परिजन

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी:  सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजन काफी चिंतित हो रहे हैं। बिहार, झारखंड, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के स्वजन सबसे अधिक परेशान हैं। हेल्पलाइन नंबर से लेकर परिजन सुरंग में फंसे श्रमिकों के उन दोस्तों को फोन कर रहे हैं जो बाहर सुरक्षित हैं और रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं।

मंगलवार को गोरखपुर निवासी विवेक कुमार सुरंग के बाहर आया तो तभी उसके के मोबाइल पर चंदनपुर बिहार से श्रमिक सुशील कुमार के घर से फोन आया। वीडियो कॉल के जरिये विवेक ने बताया कि सुशील कुमार इसी सुरंग के अंदर फंसा हुआ है। सुरंग के अंदर पाइप के जरिए उसने सुशील से बात की है। साथ ही उसने रेस्क्यू कार्य और सुरंग में फंसे श्रमिकों का हालचाल भी बताया।

इसी दौरान बिहार के एक श्रमिक के पास सुरंग के अंदर फंसे सोनू शाह निवासी साहनी बिहार के स्वजन का फोन आया। श्रमिक ने सोनू के बारे में कुशलता बताई। सोनी इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।

सुरंग के अंदर फंसे हैं अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अखिलेश कुमार भी सुरंग के अंदर की फंसा हुआ है। अखिलेश के घर से भी उसके श्रमिक दोस्त राकेश कुमार के मोबाइल पर कॉल आई है। राकेश ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद अखिलेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अखिलेश की पत्नी गर्भवती है, परिजनों ने उसको अभी घटना की जानकारी नहीं दी है। उसे अखिलेश के परिजनों के कई बार फोन आ चुके हैं, जिसमें उसने बताया कि अखिलेश सुरंग के अंदर सुरक्षित है और उसे निकालने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा अखिलेश के परिजन हेल्पलाइन के जरिए जानकारी जुटा रहे हैं।

 

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img