एफएनएन, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा से टिकट देने के संकेत दिए हैं। अखिलेश वरुण गांधी को भी टिकट दे सकते हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को टिकट देने के सवाल पर कहा कि क्या स्वामी प्रसाद कभी सपा छोड़कर गए थे? वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आपने स्वामी प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो वो बोले, हमारी कमेटी विचार कर रही होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह सरकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट 2019 में राहुल गांधी की हार होने पर गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं।