03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्निपथ विरोध : राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

एफएनएन, देहरादून : अग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों और राजनीतिक पार्टियों के साथ राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य लोगों को पुलिस ने रोक लिया। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। इस तरह की योजनाएं थोप कर देश के भविष्य को सकंट में डाला जा रहा है।

अग्निपथ के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने बुधवार को शहर में जमकर हल्ला बोला। पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कई राजनीतिक संगठन भी जुड़े। इस दौरान सभी लोग राजभवन की ओर बढ़े। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

काफी देर तक यहां सभी प्रदर्शनकारी राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ज्ञापन देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान बैरिकेडिंग के समीप चक्कर खाकर गिर गए।

हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत जब युवा सेवानिवृत्त होकर युवा लौटेगा तो उसके भविष्य के सामने बड़ा शून्य खड़ा होगा क्योंकि पेंशन ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाओं के लाभ से वह वंचित रहेगा। पूर्व सीेएम ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img