03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरकी पैड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखाकर सोशल मीडिया पर छाई दादी, अब करनी पड़ेगी भरपाई

एफएनएन, देहरादून : हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए 70 साल से अधिक उम्र की दादी का स्टंट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। दादी हरियाणा के जींद की बताई जा रही हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। दादी ने उफनती गंगा में छलांग दी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई।

दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

युवाओं से बात करने के बाद दादी भी गंगा में छलांग लगाने के लिए तैयार हो गई। एक युवक दादी से गंगा की मुख्य धारा में कूदने के लिए इशारा करता है। युवक से बात करते हुए दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं। दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

24 सेकेंड के वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं। दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल करने वाले ने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’।

बताया जा रहा है दादी के साथ आए उनके किसी परिचित ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है। गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। इस मामले में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img